हेराफेरी के मामले में 506 आर्मी वर्कशाप से मोबाइल डाटा, हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव भी सीज, जबलपुर में हुई जांच

0

जबलपुर। देशभर की तमाम आर्टलरी गनों से जुड़े मामले में के लिए 506 वर्कशाप में लाया जाता है। मरम्मत में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने की भी आशंका है। इन सब के बीच जांच का काम तेज है। माना जा रहा है कि पड़ताल के बाद कई नाम दागियों में सामने आ सकते हैं। शुरूआती चरण में पूछताछ का दौर जारी है।

सेना से जुड़े शीर्ष अधिकारी इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और फिलहाल जांच पूरी होने तक कोई कुछ भी कहने तैयार नहीं है। इससे पहले वर्कशाप में इंटेलिजेंस ने छापा मारा और आर्मी वर्कशाप से मोबाइल डाटा, हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव सीज की गई है। सूत्रों का कहना है कि दो कर्मचारियों को कस्टडी में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। ताकि पर्दे के पीछे की तस्वीर सामने का आ सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here