मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले लखनऊ से जुड़ेंगे जोश इंग्लिस

0

नयी दिल्ली, (भाषा)। मुश्किलों से जूझ रही लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए सीजन के बीच में एक बड़ी राहत की खबर है। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज जोश इंग्लिस चार मई को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ होने वाले आईपीएल मैच से पहले टीम में शामिल हो सकते हैं। अपनी शादी की वजह से 31 साल के इंग्लिस ने सत्र के पहले हाफ में नहीं खेलने का फैसला किया था। 18 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने के बाद इंग्लिस के कुछ समय के ब्रेक के बाद भारत आने की उम्मीद है।

’ईएसपीएनक्रिकइंफो’ की खबर के अनुसार आठ करोड़ 60 लाख रुपये में खरीदे गए इंग्लिस सुपर जायंट्स के आखिरी छह मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। इसकी शुरुआत चार मई को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ होने वाले मैच से होगी। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम अपने पिछले तीन मैच हार चुकी है और अंक तालिका में आठवें स्थान पर है।

पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं आईपीएल

जोश इंग्लिस ने साल 2025 में पंजाब किंग्स की ओर से 11 मुकाबले खेले थे, जिसमें 162.57 के स्ट्राइक रेट से 278 रन बनाए। इस दौरान उनके नाम एक अर्धशतक भी रहा, लेकिन 2026 की नीलामी से पहले टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने इंग्लिस को 8.6 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा, लेकिन वह इस सीजन के शुरुआती बड़े हिस्से से बाहर रहे हैं।

लखनऊ का अगला मैच 22 अप्रैल को

लखनऊ का अगला मैच 22 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा। लखनऊ की टीम मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के विरुद्ध 1-1 मैच खेलेगी, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध उसके दो मुकाबले होंगे। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि वे अपनी टीम कांबिनेशन में कैसे बदलाव करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here